रायगढ़,दीपावली की रात सिग्नल चौक के पास पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद दूसरे दिन मारपीट में बदल गया। आरोप है कि आरोपियों ने कोतवाली थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रार्थी निमेश अग्रवाल के घर में घुसकर उसके पिता और परिजनों के सामने जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे हंडी चौक निवासी निमेश अग्रवाल अपने साथी आकाश शर्मा के साथ सिग्नल चौक के पास पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान अरुण शर्मा , लक्ष्य शुक्ला और उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए लोहे के कड़े से हनी अग्रवाल के सिर पर वार किया गया।इसके बाद 9 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे आरोपी कथित तौर पर जबरन घर में घुस आए और निमेश के पिता व अन्य परिजनों के सामने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचेनिमेश अग्रवाल के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ लेकर पहुंचे।आरोप है कि अस्पताल में उपचार कराने के बाद जब परिजन बाहर निकले, तब आरोपियों ने वहां भी दोबारा धमकी देते हुए मारपीट की। अस्पताल के बाहर हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक ही विवाद में घर के भीतर और अस्पताल के बाहर मारपीट के दो वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 21, 2026महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
RAIGARHNovember 21, 2026वार्ड क्रमांक 21 में 93 लाख रुपये की लागत से बनेंगे दो बड़े नाले, जल भराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति
RAIGARHNovember 21, 2026रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
RAIGARHNovember 21, 2026जिला स्तरीय युवा उत्सव में रायगढ़ के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा,विभिन्न विधाओं में विजेताओं का हुआ चयन
