🚨 खरसिया पुलिस की लगातार दबिश के बाद नागपुर से लौटकर घर पहुंचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने खरसिया में पकड़ा
🚨 पूर्व रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से किया गया था जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी फैज खान की तलाश जारी*रायगढ़, 10 नवंबर* | खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में खरसिया पुलिस ने फरार आरोपी फहीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश हत्या के प्रयास के मामले में थी। वहीं, प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश जारी है। घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता ममता ठाकुर पति कुन्दन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 09 खरसिया, वर्तमान निवासी गुजरातीपारा, जयराम कॉलोनी, रेलवे अस्पताल के पीछे रायगढ़ ने दिनांक 31.10.2026 को पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 30.10.2026 को दोपहर करीब 3 बजे नया बस स्टैंड खरसिया के पास ईशान पेशवानी और फैज खान व फहीम अख्तर के बीच गाली-गलौज एवं विवाद हो रहा था। इस पर ईशान पेशवानी ने अपने परिचित अजय राजपूत (25 वर्ष) को फोन कर घटना की जानकारी दी। अजय मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहा था, तभी पूर्व रंजिश को लेकर फैज खान एवं फहीम अख्तर ने उसे अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। अजय जब अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगा तो दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया। फहीम अख्तर ने अजय को पकड़ लिया और फैज खान ने अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अजय को ईशान पेशवानी उपचार के लिए शासकीय अस्पताल खरसिया लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया। ममता ठाकुर की लिखित रिपोर्ट पर पुलिस चौकी खरसिया, थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही दोनों फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए खरसिया पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदल रहे थे। इसी दौरान कल फहीम अख्तर के खरसिया में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना दिनांक को फैज खान के साथ मिलकर अजय राजपूत से मारपीट करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद दोनों फरार होकर बिलासपुर से नागपुर चले गए थे। वहां से कल रायगढ़ लौटने के बाद वह छिपते हुए खरसिया स्थित अपने घर जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। खरसिया पुलिस ने *आरोपी फहीम अख्तर पिता शकील अख्तर उम्र 23 साल निवासी हनुमान चौक खरसिया* को हत्या के प्रयास के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले के दूसरे फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश जारी है। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा एवं आरक्षक सिदार सिंह की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
CRIMENovember 20, 2026हनी ट्रेप के जरिए युवक को जाल में फसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
RAIGARHNovember 20, 20263 दिसंबर को मनाया जाएगा अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस,खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
RAIGARHNovember 20, 2026अटल आरोग्य लैब से 32 हजार से अधिक मरीजों को मिला लाभ, 134 प्रकार की जांच सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंन्द्रो तक पहुंच रही आधुनिक सुविधा
RAIGARHNovember 20, 2026अवैध धन भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी निगरानी, जिले में अब तक 01हजार 876 क्विंटल धान जप्त
