🚨 CISF कार्यालय गेट के सामने से चोरी हुई पल्सर सहित धरमजयगढ़ के ओंगना से चोरी पल्सर बाइक बरामद
🚨 आरोपियों ने चोरी बाइक की नंबर प्लेट तोड़ी, इंजन नंबर मिटाया, रंग बदलकर छिपाई पहचान; फिर भी घरघोड़ा पुलिस ने खोज निकाली चोरी की बाइक
🚨 आरोपियों ने शराब और पार्टी के लिए बाइक चोरी करना किया स्वीकार, बरामद मोटरसाइकिलों की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये
🚨 घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के अपराध में भेजा रिमांड पर, फरार आरोपी की तलाश जारी *11 नवंबर, रायगढ़* । संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस को बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उनका एक साथी फरार है। जानकारी के अनुसार दिनांक 16.10.2026 को प्रार्थी नीलम संजीव बेक, पिता मनोहर बेक, उम्र 37 वर्ष, निवासी मकरीबंधा, थाना तुमला, जिला जशपुर, वर्तमान पदस्थापना CISF इकाई NTPC तिलाईपाली, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07.10.2026 की सुबह लैलूंगा रोड स्थित घरघोड़ा CISF कार्यालय गेट के सामने खड़ी उसकी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-LF-3373 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा आरोपियों एवं चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय मुखबिरों से जानकारी जुटाने और संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मुखबिर से पुलिस को मिली सूचना पर दिनांक 10.11.2026 को पुलिस टीम ने लैलूंगा मेन रोड स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों सुकसागर राठिया निवासी कोनपारा तथा देव पैंकरा निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शराब पीने और पार्टी करने के लिए पैसों का इंतजाम करने की नीयत से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने करीब एक माह पहले CISF कार्यालय गेट के सामने से काले रंग की पल्सर तथा ग्राम ओंगना, धरमजयगढ़ से काला-सफेद रंग की एक अन्य पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करना बताया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी तथा इंजन नंबर को पत्थर से घिसकर मिटाने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं, सफेद रंग की पल्सर के सफेद हिस्सों पर काला रंग पोतकर उसकी पहचान बदल दी थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दोनों पल्सर मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये है, बरामद कर जप्त की हैं। मामले में साक्ष्य मिटाने के प्रयास पाए जाने पर धारा 238 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में (1) सुकसागर राठिया, पिता सुंदर राठिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोनपारा, थाना घरघोड़ा एवं (2) देव पैंकरा, पिता धोबा पैंकरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेगीपारा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ शामिल हैं। प्रकरण में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को उससे पूछताछ में अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत येरेवार, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक एवं आरक्षक उद्वो पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश
“संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोहों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।”
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 19, 2026कोतरारोड पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई दो आरोपी की गिरफ्तार
RAIGARHNovember 19, 2026ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भड़ाफोड़
RAIGARHNovember 19, 2026मामूली विवाद में पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
RAIGARHNovember 18, 2026स्वास्थ्य शिविर में नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की दी गई जानकारी
