अभियान सवेदना के तहत छाल पुलिस की त्वरित करवाई नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़, 23 सितंबर । रायगढ़ पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में “अभियान संवेदना” के तहत थाना छाल पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भोपेश्वर उर्फ छोटू राठिया (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा पीड़िता की निजता एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया। जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को स्थानीय निवासी द्वारा थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के युवक छोटू राठिया द्वारा डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 18 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान नाबालिग घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। अगले दिन सुबह वह खेत स्थित एक सुनसान मकान में मिली, जिसे परिजन घर लेकर आए। पूछताछ में बालिका ने बताया कि 18 सितंबर की शाम आरोपी उसके घर के पास आया था और उसे रात करीब 9 बजे खेत स्थित सुनसान मकान में बुलाया। उसके साथ नहीं आने पर आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी, जिससे डरकर वह उसके साथ चली गई। सुनसान मकान में आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और बाद में उसे वहीं छोड़कर चला गया। परिजनों द्वारा आपस में चर्चा के बाद 21 सितंबर 2026 को थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर आरोपित के विरूद्ध अपराध क्रमांक 214/2026 धारा 127(2), 64 भारतीय न्याय संहिता और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । महिला एवं बालिका संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान द्वारा प्रशिक्षु उप निरीक्षक लता साहू से तत्काल अपराध पंजीबद्ध कराये और साथ ही पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। छाल पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लता साहू, आरक्षक सुरेन्द्र बंशी, राजेश राठौर की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *