रायगढ़, 10 नवम्बर 2026/ शासन की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बिजली खर्च में राहत और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का प्रभावी माध्यम बन रही है। रायगढ़ के चक्रधर नगर निवासी पुष्पा महंत ने इस योजना का लाभ लेकर अपने घर में 3.5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। इसका सीधा फायदा उनके बिजली बिल पर देखने को मिल रहा है। पहले की तुलना में उनका बिजली बिल लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो गया है। इससे घरेलू बजट को राहत मिलने के साथ सौर ऊर्जा के प्रति उनका भरोसा भी बढ़ा है।
पुष्पा महंत ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट को प्रभावित करता था, लेकिन घर में सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली खर्च में काफी कमी आई है। अब बिजली बिल लगभग आधा रह गया है। इस बचत से उत्साहित होकर वे आने वाले समय में 3 किलोवाट क्षमता का एक और सोलर प्लांट लगाने की योजना बना रही हैं। सोलर सिस्टम की एक और खासियत यह है कि इसकी निगरानी मोबाइल फोन के माध्यम से की जा सकती है। पुष्पा महंत ने बताया कि मोबाइल पर ही सुबह से शाम तक उत्पादित बिजली यूनिट और घर में हुई कुल बिजली खपत की जानकारी मिल जाती है। इससे बिजली उत्पादन और उपयोग का हिसाब रखना आसान हो गया है।
योजना से मिले लाभ से खुश होकर पुष्पा महंत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों को बिजली खर्च में राहत देने और सौर ऊर्जा अपनाने का बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपने घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाकर स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली बिल में बचत करने की अपील की।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 19, 2026बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा
RAIGARHNovember 19, 2026कोतरारोड पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजमुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
RAIGARHNovember 19, 2026कोतरारोड पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई दो आरोपी की गिरफ्तार
RAIGARHNovember 19, 2026ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भड़ाफोड़
