🚨 दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, अवैध शराब के कारोबार पर कोतरारोड़ पुलिस की लगातार कार्रवाई *19 नवंबर, रायगढ़* । जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में छापेमारी कर दो अवैध शराब विक्रेताओं को पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 12.250 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,850 रुपये है, जप्त की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गेजामुड़ा निवासी रामनिवास खड़िया अपने मकान के पास कोलाबाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदेही से पूछताछ की। आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 250 एमएल क्षमता वाले 25 प्लास्टिक पाउच में भरी कुल 6.250 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1,250 रुपये है, जप्त की। आरोपी रामनिवास खड़िया पिता अगनुराम खड़िया उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गेजामुड़ा के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी क्रम में आज 19 नवंबर 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को ग्राम गेजामुड़ा चौक के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री किए जाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी के निर्देश पर पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिहर खड़िया पिता गिरवारी खड़िया उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम सोयामुड़ा, छोटी कंपनी डिपो, थाना कोतरारोड़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से जरकिन एवं पानी की बोतलों में रखी कुल 6 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 600 रुपये है, जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस प्रकार कोतरारोड़ पुलिस ने दो दिनों में लगातार कार्रवाई करते हुए ग्राम गेजामुड़ा से दो अवैध महुआ शराब विक्रेताओं को पकड़कर कुल 12.250 लीटर शराब जप्त की है। शराब रेड की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, वीरेंद्र भगत, आरक्षक राजेश खांडे, चूड़ामणि गुप्ता, बंशीलाल रात्रे, मनोज कुमार यादव, महिला आरक्षक दोरोथिया किंडो एवं कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 19, 2026बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा
RAIGARHNovember 19, 2026कोतरारोड पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजमुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
RAIGARHNovember 19, 2026कोतरारोड पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई दो आरोपी की गिरफ्तार
RAIGARHNovember 19, 2026ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भड़ाफोड़
