दिव्यांग मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, दावा-आपत्ति के लिए 20 नवंबर तक मौका

रायगढ़, 12 नवम्बर 2026/ जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘क्षितिज अपार संभावनाएं’ योजनांतर्गत चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहिरकेला, घरघोड़ा के दृष्टिबाधित विद्यार्थी कुलदीप राठिया ने 91.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं कक्षा 12वीं में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा की अस्थिबाधित छात्रा कु. नुपूर पटेल ने 93.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। योजना के तहत कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थी को 2 हजार रुपये तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थी को 5 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। चयनित विद्यार्थियों की सूची के संबंध में यदि किसी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वे संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ 20 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण जिला रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *