दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी पुलिस कर रही जांच

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दीवापली के अगली रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने दुकानों में रखा चांदी व कैष की चोरी कर फरार हो गए। सुबह मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ निवासी प्रदीप गर्ग का गौरी शंकर मंदिर रोड पर श्रीराम उद्योग के नाम से ऑफिस है। जहां बीती रात किसी अज्ञात चोर ने कार्यालय के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और यहां अलमारी में रखे करीब डेढ़ किलो चांदी व डेढ़ लाख कैश को मौका पाकर पार कर दिया। सुबह जब प्रदीप गर्ग का स्टाप ऑफिस खोलने पहुंचा तो उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। ऐसे में इसकी जानकारी उसने प्रदीप गर्ग को दी। जहां तत्काल प्रदीप गर्ग मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं बताया जा रहा है कि ठीक उनके ऑफिस के सामने स्थित आषोक टी कंपनी के दुकान का भी ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहां करीब 8 हजार कैश को चोर ने पार कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सीसीटीवी कैमरे के तार को काटा
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आया कि अज्ञात चोर ने अशोक टी कंपनी के सीसीटीवी के तार का कनेक्षन काट दिया और पास के जगदीश दूध डेयरी के बाहर के कैमरे का डायरेक्शन बदल दिया है। ताकि किसी प्रकार से चोरी की वारदात कैमरों में कैद न हो सके। पुलिस का मानना है कि चोरी की घटना रात लगभग 2-3 बजे के बीच घटित हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *