सेवा की कहानी: सेवा सेतु पोर्टल से दीप्ति साहू को मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनने से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेना आसान हो रहा है। इसका उदाहरण दीप्ति साहू हैं, जिन्हें ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा मिली। उनका विवाह प्रमाण पत्र पहले ऑफलाइन जारी हुआ था, लेकिन विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी।
दीप्ति साहू ने इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र बन गया। इससे अब उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में सहूलियत होगी।

डिजिटल सुविधा से मिली राहत

ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त होने से दीप्ति साहू को आवश्यक दस्तावेज के लिए बार-बार कार्यालय जाने की परेशानी से राहत मिली। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल की इस सुविधा को उपयोगी बताते हुए अन्य लोगों को भी इसके माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता नागरिकों के समय और मेहनत की बचत करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बना रही है।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *