*कमर और घुटनों के दर्द से थे परेशान, योजना से उपचार कराने में मिली सहायता
रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026// आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों को बीमारी के दौरान उपचार कराने में सहायता प्रदान कर रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ के खैरपुर निवासी श्री सुन्दर लाल पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कमर और घुटनों के दर्द की परेशानी के दौरान आयुष्मान भारत योजना से उन्हें उपचार में राहत मिली।
श्री सुन्दर लाल पटेल ने बताया कि कमर और घुटनों में दर्द होने पर वे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां एक्स-रे जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एमआरआई कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने रायपुर में एमआरआई जांच कराई। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें दवाइयां दीं, जिनके सेवन से अब उन्हें काफी आराम महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान आयुष्मान भारत योजना से मिली सहायता उनके लिए काफी उपयोगी रही। इससे इलाज के खर्च की चिंता कम हुई और उपचार कराने में सहूलियत मिली। श्री सुन्दर लाल पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंदों को बीमारी के समय उपचार में सहायता प्रदान कर रही है।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 5, 2026धनतेरस पर संशोधित आदेश जारी करें सरकार-शेख कलीमुल्लाह
RAIGARHNovember 5, 2026शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया
RAIGARHNovember 5, 2026डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 से पेंशनरों को मिलेगी बड़ी सुविधा,घर बैठे मोबाइल से जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण- पत्र
RAIGARHNovember 5, 2026रेलवे मालगोदाम श्रमिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
