रायगढ़ न्यायालय का आया अहम फैसला, दिव्यांग युवती के सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में दो आरोपी को आजीवन कारावास

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के गंभीर मामले में रायगढ़ की विशेष पॉक्सो अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अविनाश फिलिप और अमित फिलिप को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाने वाले एक अन्य आरोपी को भी दोषी ठहराया गया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि पीड़िता 14 दिसंबर 2024 को अपने घर से नाराज होकर रायगढ़ पहुंची थी। इस दौरान मिनी माता चौक के पास रेलवे पटरी के पास उसकी मुलाकात दो युवकों से हुई। पीड़िता ने उनसे शौचालय जाने का रास्ता पूछा। जिसके बाद दोनों आरोपी उसे अपनी स्कूटी में बिठाकर पहाड़ मंदिर की ओर जंगल ले गए जहां बारी-बारी से दोनों से ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर मारपीट की गई। इस घटना के बाद किसी को बताने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता की शिकायत के बाद जूटमिल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के बताये हुलिये के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान कराई गई जिसमें पीड़िता ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। जिसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को प्रदीप बोरकर नामक युवक के मकान से बरामद किया।
अभियोजन के अनुसार प्रदीप बोरकर को घटना की जानकारी होनें के बावजूद उसने दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाकर रखा और उन्हूें खाना खिलाकर गिरफ्तारी से बचने मदद भी की गई।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र साहू की अदालत ने दोनों आरोपी अविनाश फिलिप 27 साल, और अमित फिलिप 21 साल, को दोषी करार देते हुए दोनों को धारा 64(2) (के) और 70(4) के तहत आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा अन्य धाराओं में पांच साल, और दो साल और एक साल के सश्रम कारावास की सजाएं सुनाई है। हालांकि सभी सजाएं साथ-साथ भुगताने को कहा गया है।
अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास और उसे हुए नुकसान को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत पीड़िता को क्षतिपूर्ति योजना के तहत 5 लाख रूपये मुआवजा देने की अनुशंसा भी की गई है।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *