केलो नदी के तट पर उगते सूर्य को अर्ध्य देकर छठ महापर्व का हुआ समापन, हजारों श्रद्धालुयों ने की पूजा-अर्चना


रायगढ़,लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार को उगते सूर्य को ऊषा अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। पर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने केलो नदी के तट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद 72 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण कर व्रत पूर्ण किया।

गौरतलब है कि छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को ऊषा अर्घ्य देने के साथ यह चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होता है।

रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबर कॉलोनी के पास केलो नदी तट पर हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विशेषकर महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण के लिए कठिन व्रत रखा।

छठ पूजा अब केवल उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अन्य समाजों के लोग भी पूरी श्रद्धा के साथ इस महापर्व में शामिल हो रहे हैं। वहीं, जूटमिल छठ घाट सेवा समिति द्वारा घाट पर टेंट, आकर्षक लाइटिंग और फूलों से विशेष सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे आयोजन के दौरान घाट पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *