दीपावली पूर्व महंगाई भत्ता एवं एरियस की मांग को लेकर पेंशनर -कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन


रायगढ़. बढ़ती महंगाई से चिंतित, महंगाई भत्ता की घोषणा नहीं होने से क्षुब्ध पेंशनरो, कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन – छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़ के आह्वान पर कलेक्ट्रेट गेट में प्रदर्शन कर दीपावली पूर्व प्रदेश के पेंशनर्स एवं कर्मचारियों को लंबी दो प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा करने, मोदी की गारंटी को लागू करने के लिए नारेबाजी किया गया. प्रदर्शन पश्चात शेख कलीमुल्लाह – संजीव सेठी के नेतृत्व में रैली कलेक्ट्रेट पहुंचा. जहां पर 6 सूत्रीय मांगो के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम श्रीमती शिल्पा भगत डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन दिया गया.
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के पेशनरो व कर्मचारियों को जनवरी 26 से लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ते का एरियर्स सहित भुगतान दीपावली पूर्व किया जाए
,प्रदेश के पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी जावे.,आंध्र प्रदेश के पेंशनरों के समान छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को 70 वर्ष के आयु पर पेंशन में 10% की वृद्धि ,75 वर्ष की आयु पर 15% वृद्धि एवं 80 वर्ष की आयु पर 20% पेंशन में वृद्धि किया,पेंशनर्स कल्याण परिषद का पुनर्गठन कर पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु शासन स्तर पर प्रत्येक 3 माह में बैठक आयोजित किया जाए,मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में पेंशनरों को शामिल किया जाए,माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन करते हुए पेंशनरों का 86 माह के महंगाई भत्ते का लंबित एरियर्स का भुगतान किया जाए.
प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला पदाधिकारी सुदर्शन उरांव,एस एल भगत,निराकार चौहान, हिलेरियुस लकड़ा, मोहम्मद लतीफ, टिल्लूराम पटेलमदन सिंह सिदार, नन्दलाल डनसेना, गौतम पटेल, नकुल प्रसाद सोनी, आदि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेठी, मार्गदर्शक मंडल सदस्य डॉ माधुरी त्रिपाठी महामंत्री वेद प्रकाश अजगले सचिव विकास तिवारी कर्मचारी नेता विवेकानंद पटनायक, अविनाश भगत, कलीम बख्श, कमल सारथी, खेमराज लहरे सहित काफी संख्या में पेंशनर्स व कर्मचारी शामिल थे.

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *