संजय मैदान रामभाटा आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी,एसपी शशिमोहन सिंह,महावीर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की रही उपस्थित

रायगढ़। संजय मैदान रामभाठा में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डांडिया व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दशहरा पर भव्य व आकर्षक आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी शशिमोहन सिंह, शहर के युवा समाजसेवी महावीर अग्रवाल, नगर निगम में सभापति डिग्रीलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, मंजूल दीक्षित, अरुण कातोरे, पार्षद राजू टोप्पो सहित अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संजय मैदान नवयुवक दुर्गा पूजा व रावण दहन समिति वार्ड क्रमांक 03 व महादेव महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस बार भी संजय मैदान में दुर्गा पूजा व दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दशहरा पर संजय मैदान में विशाल रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओपी चौधरी सहित अन्य अतिथियों के पहुंचते ही आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ व देवी की चुनरी से स्वागत किया गया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में वित्तमंत्री श्री चौधरी ने उपस्थित मोहल्लेवासियों को दशहरे पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व हमें सीख देता है कि हमें अपने अंदर के असत्य व बुराइयों को त्याग कर सत्य व अच्छाई के मार्ग पर चलें। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। अभी हमें शहर के विकास के लिए काफी कुछ करना है। उन्होंने सभी से शहर के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने भी लोगों को दुर्गा पूजा व दशहरा की बधाई व शुभकामना देते हुए शहर में हो रहे वित्त मंत्री श्री ओ. पी चौधरी द्वारा किए जा रहे सहर एवं ग्राम के विकास कार्यों की तारीफ व सराहना की।
अतिथियों के संबोधन के बाद मैदान में आकर्षक व भव्य आतिशबाजी की। उसके बाद मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री चौधरी ने राकेट के माध्यम से रावण के पुतले का दहन किया। इसी के साथ लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। सभी प्रभु श्री राम की जय जयकार करते हुए एक-दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी।
तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
दुर्गा पूजा व क्वांर नवरात्रि के दौरान आयोजन समिति की तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें डांडिया नाइट को लेकर मोहल्ले के लोगों में काफी उत्साह दिखा। भव्य व विशाल पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसके दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन को संपन्न कराने में समिति के अध्यक्ष मनीष साव, उपाध्यक्ष राम दुबे, कोषाध्यक्ष संगीत ओगरे, सचिव प्रदीप पांडेय, सहसचिव रोशन देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य शशांक अग्रवाल, संतोष महंत, कपिल साव सहित अन्य सदस्यों व मोहल्लेवासियों का सहयोग रहा।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *