जिला पंचायत सीईओ ने स्वास्थ्य केंन्द्रो का किया निरीक्षण मरीजो को बेहतर सुविधाए उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने और आम नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचकर सुविधाओं का जायजा भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत पठारे ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बाघतालाब एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी), मोदीनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों, प्रयोगशाला जांच सेवाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री पठारे ने स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप मरीजों को सभी आवश्यक दवाइयां और लैब जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को समय पर जांच एवं उचित उपचार मिल सके। सीईओ श्री पठारे ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बाघतालाब को मॉडल यू-आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, संबंधित प्रभारी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य केंद्रों के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *