विशेष मतदाता पंजीयन अभियान के तहत नए मतदाताओं को दी गई जानकारी

ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से फॉर्म-6, 7 और 8 भरने की प्रक्रिया समझाई गई

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ विशेष मतदाता पंजीयन अभियान के तहत जिले में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ स्थित शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 17 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं और 18 वर्ष के नए मतदाताओं को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बूथ लेवल अधिकारी श्री सुभरन राठिया, नोडल अधिकारी डॉ. मार्गरेट कुजूर एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों ने युवाओं को ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से मतदाता पंजीयन संबंधी प्रक्रिया समझाई। इस दौरान फॉर्म-6 के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के उपयोग एवं उन्हें भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं से संबंधित प्रपत्र भरवाकर पंजीयन प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *