रायगढ़, 17 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमले ने ग्राम पुसलदा स्थित मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई की। जांच के दौरान नदी में रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन मौके पर पाई गई। खनिज विभाग के अमले ने मशीन को तत्काल जब्त कर सील कर दिया। जांच में अवैध उत्खनन का कार्य खरसिया निवासी तरुण साहू द्वारा कराया जा रहा था। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की प्रासंगिक धाराओं के तहत अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 19, 2026फाइलेरिया संक्रमण की पहचान के लिए 60 गांव में विशेष जांच अभियान, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें
RAIGARHNovember 19, 2026आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
RAIGARHNovember 19, 2026बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा
RAIGARHNovember 19, 2026कोतरारोड पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजमुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
