इसी कड़ी में रायगढ़ जिला के निकाय कर्मचारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंच कर अतिरिक्त कलेक्टर जिला रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों में प्रमुख रूप से नगरीय निकायों में पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने,निकाय कर्मचारियों के लिए नवीन सेटअप जारी करने,प्रत्येक माह के 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करने, छठवें एवं सातवें वेतनमान का एरियर्स राशि भुगतान करने सहित कुल 18 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में आगामी 9 अक्टूबर 2026 को तूता रायपुर स्थित धरना स्थल पर एकदिवसीय हड़ताल भी किया जाना प्रस्तावित है। ज्ञापन सौंपने नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री उपेंद्र बंजारा,रायगढ़ जिला अध्यक्ष श्री अरुण राठौर,जिला महामंत्री श्री संदीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्री एम. अली, श्री खालीद मोहम्मद, श्री लखन साहू ,श्री विकास बोय,श्री राहुल राठौर सहित निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 5, 2026धनतेरस पर संशोधित आदेश जारी करें सरकार-शेख कलीमुल्लाह
RAIGARHNovember 5, 2026शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया
RAIGARHNovember 5, 2026डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 से पेंशनरों को मिलेगी बड़ी सुविधा,घर बैठे मोबाइल से जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण- पत्र
RAIGARHNovember 5, 2026रेलवे मालगोदाम श्रमिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
