🚨 मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालक को की है गिरफ्तार *रायगढ़, 28 अक्टूबर* । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास 24 अक्टूबर को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान योगेश कश्यप (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय दिलहरण कश्यप, निवासी महादेव मंदिर के पास, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर तथा वर्तमान निवासी उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर, रायगढ़ के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, योगेश के पिता स्थानीय जिंदल प्लांट में कार्यरत थे। इसी दौरान परिवार ने उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर में मकान बनाकर रहना शुरू किया था। योगेश विवाहित था और उसकी एक तीन वर्षीय बेटी है। पत्नी से अनबन के कारण वह बेटी को लेकर अलग रह रही थी। योगेश अपनी मां के साथ उच्चभिट्ठी में रहता था तथा स्थानीय बीएस प्लांट, पूंजीपथरा में काम करता था। उसकी बहन बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में कार्यरत है। परिजनों ने बताया कि योगेश अक्सर काम के बाद दोस्तों के साथ बाहर रुक जाता था। अभी जब वह एक-दो दिन तक घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित होकर उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर योगेश के हुलिए से मिलते-जुलते व्यक्ति की हत्या की खबर देखकर वे पहचान के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां शव की पहचान योगेश के रूप में हुई। अपने बेटे की हत्या की पुष्टि होने से परिजन गहरे सदमे में हैं। उन्होंने रायगढ़ पुलिस से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी जूटमिल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में ठोस साक्ष्य संकलित कर आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोषियों को कानून के अनुरूप कड़ी सजा मिल सके। उल्लेखनीय है कि थाना जूटमिल में मर्ग जांच के उपरांत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश सारथी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 7, 2026अवैध महुआ शराब के परिवहन पर जूट मिल पुलिस की कार्रवाई, ग्राम लहंगापाली में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
RAIGARHNovember 7, 2026मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में
RAIGARHNovember 7, 2026“ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानी सागर और कोतरारोड के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ो पर रेड
RAIGARHNovember 6, 2026ग्राम तरकेला में आयोजित हुआ ग्रामीण सूचना केंद्र, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
