प्राथमिक शाला गोवर्धनपुर के बच्चों के साथ क्राफ्ट पेपर से पपेट बनाने की गतिविधि कराई गई

रायगढ,प्राथमिक शाला गोवर्धनपुर के बच्चों के साथ क्राफ्ट पेपर से पपेट बनाने की गतिविधि कराई गई। सबसे पहले बच्चों को कागज को सही आकार में काटना सिखाया गया।
बच्चों ने अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग रंगों के कागज चुने।
कागज की सहायता से सुंदर पपेट बनाए गए।
बच्चों ने पशु-पक्षियों और विभिन्न पात्रों के पपेट तैयार किए।
पपेट को आकर्षक बनाने के लिए आँखें, नाक और मुँह बनाए गए।
बच्चों ने पपेट को रंगों और चित्रों से सजाया।शिक्षिका रीता श्रीवास्तव ने बच्चों को पपेट बनाना सिखाया ।
शाला में शिक्षिका एवम।बच्चों द्वारा कई पपेट बनाये गए हैं जिनका उपयोग करके बच्चों में उनकी झिझक दूर करना,आत्मविश्वास बढ़ाना, पशु पक्षियों के प्रति सद्भावना का विकास,पाठ्यसामग्री को रोचक बनाना है।
इस गतिविधि में सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पपेट निर्माण से बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का विकास हुआ।
बच्चों में हाथों से काम करने और मिल-जुलकर कार्य करने की भावना विकसित हुई।
अंत में सभी बच्चों के बनाए पपेट प्रदर्शित किए गए और बच्चों ने इस गतिविधि का आनंद लिया।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *