मधुबनपारा में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई 14 लीटर शराब जप्त

रायगढ़, 3 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम ने रायगढ़ शहर के मधुबनपारा, टिकरापारा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए फूलमती उरांव के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब जब्त की। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हरीश कुमार पटेल सहित आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल, प्रवीण जांगड़े एवं महिला आरक्षक उर्मिला देवांगन और समिता चक्रेश शामिल रहे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को नियमित जांच करने तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *