रायगढ़ जिला के बोतल्दा के अटल रॉक गार्डन में गैंगरेप का मामला

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के बोतल्दा के अटल राॅक गार्डन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें राॅक गार्डन अपने बाॅयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती के साथ दो युवकों दुष्कर्म किया। घटना के बाद मामले की सूचना पीड़िता ने थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 साल की युवती शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ बोतल्दा अटल राॅक गार्डन घूमने के लिए गई थी। जहां दोनों rock गार्डन पिकनिक spot में उपर पहाड़ के उपर चढ़े थे, तभी वहां दो युवक पहुंच गए, जिन्होंने पहले दोनों को धमकाया और युवत कव युवती के साथ मारपीट करते हुए रुपए छिन लिए, इसके बाद दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तब उनकी पहचान बोतल्दा निवासी राहुल पटैल 22 साल व थनेश्वर पटैल 20 साल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ये युवक पहले भी यहां कई तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन इससे पहले पीड़ितो ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया था।
आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही
इस संबंध में खरसिया SDOP सतीश भार्गव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दोनों ही आरोपियों खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लायी। दोनों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *