कन्हैया ज्वेलर्स ने पूरे किए मोबाइल ऐप के शानदार 2 साल

कोरबा,आभूषणों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके कोरबा के कन्हैया ज्वेलर्स ने डिजिटल क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। पावर हाउस रोड स्थित कन्हैया ज्वेलर्स के मोबाइल एप्लीकेशन ने सफलता के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर संस्थान की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष एनिवर्सरी ऑफर की घोषणा की गई है।
दरअसल, डिजिटल ट्रस्ट, कन्वीनियंस एंड वैल्यू की सोच के साथ शुरू किए गए कन्हैया ज्वेलर्स के मोबाइल ऐप को दो साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर ऐप के माध्यम से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को उनके ऐप वॉलेट में 201 रुपये का बोनस दिया जा रहा है।कन्हैया ज्वेलर्स का दावा है कि उनका यह प्लेटफॉर्म भारत का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां डिजिटल गोल्ड, डिजिटल सिल्वर और डिजिटल प्लैटिनम जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को गोल्ड स्कीम्स, लाइव मेटल रेट्स, रियल ज्वेलरी ई-कॉमर्स और ई-गिफ्ट कार्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिल रही हैं।खास बात यह है कि यह मोबाइल ऐप एंड्रॉयड और एप्पल दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे ग्राहक आसानी से डिजिटल माध्यम से इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। मोबाइल ऐप के दो सफल वर्ष पूरे होने पर कन्हैया ज्वेलर्स ने अपने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास और सहयोग ही संस्थान की इस सफलता का आधार है।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *