राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को आएंगे रायगढ़ शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में होंगे शामिल

रायगढ़, 12 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 13 नवंबर को रायगढ़ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 13 नवंबर को प्रातः 10 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे शाम 6.30 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे जिंदल स्टील गेस्ट हाउस लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल 14 नवंबर को सुबह 9 बजे रायगढ़ से सर्किट हाऊस जांजगीर के लिए रवाना होंगे एवं वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *