अवैघ महुआ शराब पर तमनार पुलिस की कार्रवाई, 13 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

🚨 प्रेमनगर उरबा में घर पर दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी, शराब बिक्री की रकम भी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई *रायगढ़, 30 अक्टूबर* । अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम प्रेमनगर उरबा में दबिश देकर 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की 100 रुपये की रकम भी जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 2,600 रुपये है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को तमनार पुलिस की टीम ग्राम कुंजेमुरा एवं मिलुपारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम प्रेमनगर उरबा निवासी दयालु टोप्पो अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपचंद चन्द्रवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। घर के बाहर मिले संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दयालु टोप्पो पिता फिलिप टोप्पो, उम्र 48 वर्ष, निवासी प्रेमनगर उरबा, थाना तमनार, जिला रायगढ़ बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 04 प्लास्टिक बोतलों एवं 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में रखी कुल 13 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब 2,600 रुपये तथा शराब बिक्री की रकम 100 रुपये बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपचंद चन्द्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार एवं रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *