छर्राटांगर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का 29 अक्टूबर को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्लस्टरों से आए लगभग 515 बालक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कांकेर क्लस्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
टीम स्पर्धाओं के परिणामों में कबड्डी में धमतरी क्लस्टर ने प्रथम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) ने द्वितीय तथा सरगुजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कांकेर प्रथम, धमतरी द्वितीय और बलरामपुर तृतीय स्थान पर रहा। वॉलीबॉल में बलरामपुर ने पहला, जीपीएम ने दूसरा और कांकेर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बास्केटबॉल में कांकेर प्रथम, बस्तर द्वितीय और बलरामपुर तृतीय रहा। फुटबॉल में कांकेर ने प्रथम, बलरामपुर ने द्वितीय और सुकमा क्लस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार बेसरा तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार शामिल हुए। इसके अलावा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रामश्याम डनसेना, श्री मुकेश राठिया और श्रीकांत राठिया भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से जनजातीय अंचल के विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के नोडल अधिकारी एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर के प्राचार्य श्री मनीराम जांगड़े के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न हुई।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 6, 2026ग्राम तरकेला में आयोजित हुआ ग्रामीण सूचना केंद्र, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली पर्व से पहले महिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की राशि
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण
RAIGARHNovember 6, 2026धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट,मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग,सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर
