लारा, अक्टूबर 2026। राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एनटीपीसी लारा ने संयंत्र के परिचालन प्रदर्शन, भविष्य की विस्तार योजनाओं और सामुदायिक विकास पहलों को साझा करने के लिए स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस मीट का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक के परिचालन प्रदर्शन पर प्रस्तुति दी गई। एनटीपीसी लारा ने 84 प्रतिशत वार्षिक प्लांट लोड फैक्टर (PLF) तथा 86.28 प्रतिशत मासिक PLF के साथ एनटीपीसी स्टेशनों में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, स्टेशन ने 5.91 प्रतिशत वार्षिक और 5.85 प्रतिशत मासिक सहायक विद्युत खपत (APC) के साथ दूसरा सबसे कम स्तर दर्ज किया। वहीं, 0.47 प्रतिशत का वार्षिक साइकिल मेकअप एनटीपीसी स्टेशनों में सबसे कम रहा। ये उपलब्धियां संयंत्र की परिचालन दक्षता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाती हैं।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की विकास योजनाओं पर जानकारी साझा की। उन्होंने एनटीपीसी लारा की उत्पादन क्षमता को 4,800 मेगावाट तक विस्तारित करने की प्रस्तावित योजना तथा सौर ऊर्जा और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी पहलों पर भी प्रकाश डाला।
प्रेस मीट के दौरान परियोजना प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, कौशल विकास तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत संचालित विभिन्न सामुदायिक पहलों पर चर्चा की गई। इन प्रयासों के माध्यम से आसपास के समुदायों के जीवन स्तर में सुधार, सतत विकास को प्रोत्साहन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में श्री एम. श्रीनाथ, महाप्रबंधक (O&M); श्री राजन कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (Projects); श्री उदागिरी वी.वी.एस. श्रीनिवास राव (Maintenance); श्री जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (HR); तथा श्री सुधीर दहिया, अपर महाप्रबंधक (EMG) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेस मीट ने एनटीपीसी लारा प्रबंधन और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच संवाद को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान किया। यह पहल राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने, परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने तथा सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन के प्रति एनटीपीसी लारा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 6, 2026ग्राम तरकेला में आयोजित हुआ ग्रामीण सूचना केंद्र, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली पर्व से पहले महिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की राशि
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण
RAIGARHNovember 6, 2026धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट,मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग,सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर
