“ऑपरेशन आघात “में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

🚨 ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने का खुलासा, खरीदार ने ₹14,850 किए थे ट्रांसफर

🚨 गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और खरीदार के दो मोबाइल ढाई लाख की संपत्ति जब्त, दोनों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई *रायगढ़, 26 अक्टूबर* । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुसौर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने ग्राम बड़े भंडार में नाकेबंदी कर ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर आ रहे आरोपी को करीब 3 किलो गांजा के साथ पकड़ा। विवेचना के दौरान गांजा मंगाने वाले खरीदार की भी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि खरीदार ने तीन किलो गांजा मंगाने के लिए आरोपी से मोबाइल पर संपर्क किया था और इसके एवज में ₹14,850 ट्रांसफर किए थे। जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा लेकर होंडा साइन SP 125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BR 3641 से ओडिशा की ओर से चंद्रपुर होते हुए रायगढ़ आ रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार ग्राम बड़े भंडार में प्रियंका किराना स्टोर के सामने मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लब सा (30 वर्ष), निवासी झारसुगुड़ा, ओडिशा, वर्तमान निवास चक्रधर कॉलोनी, चंद्रपुर, जिला सक्ती बताया। संदेही के पास से 3 पैकेट में करीब 2.893 किलो गांजा (1.40 लाख रूपये) मिला, पूछताछ में गांजा परिवहन के संबंध में जानकारी मिलने पर उसके विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी लब सा से गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा साइन SP 125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BR 3641 कीमती करीब 50,000 रूपये की जप्ती की गई । विवेचना के दौरान आरोपी लब सा के मेमोरेंडम कथन के आधार पर गांजा मंगाने वाले राजू दास महंत (39 वर्ष), निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ की तलाश की गई। पूछताछ में राजू दास महंत द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से लब सा से संपर्क कर तीन किलो गांजा मंगाने तथा इसके एवज में कियोस्क बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ₹14,850 ट्रांसफर करने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपी राजू दास महंत के कब्जे से वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन, मॉडल V2029 एवं वीवो T4 Lite 5G, (दोनों मोबाइल कीमती करीब 50 हजार ) जब्त किए। दोनों आरोपियों से करीब 2 लाख 40 हजार की मशरूका जप्त कर दोनों को दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक टिकेन्द्र चन्द्राकऱ सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की एवं श्यामदास महंत तथा आरक्षक महेश चौहान, तारिक अनवर और दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी–

  1. लब सा पिता प्रेमानंद सा उम्र 30 वर्ष साकिन झारपड़ा कंडेकला सेमलिया चौकी कोड़ेकेला थाना रेंगाली जिला झारसुगड़ा (उड़ीसा) हाल मुकाम चकधर कॉलोनी शनी मंदिर पास थाना चन्दपुर जिला सक्ती
  2. चक्रधर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 09 शनी मंदिर पास थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती (छ0ग0) एव 02. राजू दास महंत पिता प्रेमदास महंत उम्र 39 वर्ष साकिन बरमुड़ा थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ (छ०ग०)

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *“नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल सप्लायर और खरीदार, दोनों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की सूचना पुलिस को देकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।”*

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *