🚨 बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए
🚨 दोनों स्थानों से ₹9400 नकद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई*रायगढ़, 24 अक्टूबर* । रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ पुलिस ने 23 अक्टूबर की रात दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड की कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 9,400 रुपये नकद, 52-52 पत्ती की दो ताश गड्डियां तथा दो प्लास्टिक बोरियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पहली कार्रवाई में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाउलीकुआं, रायगढ़ के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताशपत्ती से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते तीन व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम निखिल देवांगन (27 वर्ष), महेश देवांगन (30 वर्ष) एवं पुरुषोत्तम देवांगन (31 वर्ष), निवासी बाउलीकुआं, कोतरारोड, रायगढ़ बताया। पुलिस ने उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 5,200 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी जब्त की। दूसरी कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर, रायगढ़ के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर तीन व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुमेश वासुदेव (25 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर; राजेश पटनायक (28 वर्ष), निवासी इंदिरानगर; तथा राजेश यादव (41 वर्ष), निवासी दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर, रायगढ़ बताया। पुलिस ने जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 4,200 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी जब्त की। दोनों कार्रवाइयों में कुल छह आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जुआ रेड की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव, ओश्निक विश्वाल एवं शिव विभोर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *“अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।”*
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 6, 2026ग्राम तरकेला में आयोजित हुआ ग्रामीण सूचना केंद्र, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली पर्व से पहले महिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की राशि
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण
RAIGARHNovember 6, 2026धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट,मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग,सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर
