रायगढ़ । हरियाणा प्रांत के फतेहाबाद जिला अंतर्गत भट्टू मंडी में दिनांक 16 से 22 अक्टूबर तक सम्पन्न एनएसएस के राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से चार छात्र एवं चार छात्राओं का दल कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल के नेतृत्व प्रबंधन में अपने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया ।
राष्ट्रीय एकता शिविर में देश भर के 10 प्रदेश व हरियाणा के 6 जिलों से कुल 200 हायर सेकण्डरी . स्वयं सेवकों ने भागीदारी निभायी । शिविर स्थल, कार्यक्रम एवं आवासीय व्यवस्था फतेहाबाद जिला के भट्टू मंडी स्थित मदर टेरेसा कान्वेट स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया जहाँ प्रातः कालीन जागरण पश्चात योग एवं ध्यान तथा व्यायाम तथा विविध प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग,श्लोगन लेखन , कविता लेखन, कोलाज निर्माण , फूल रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवकों की रचनात्मक सृजनशील प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला वहीं सायंकाल से रात्रिकाल में सभी प्रांत के कला संस्कृति व लोक विधा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत गायन नृत्य की प्रस्तुति दी जाती थी।
० छात्र- छात्राओं को कराया दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों को हरियाणा हिसार के प्रतिष्ठित स्थल अग्रोहा धाम अग्रसेन महाराज की जन्म स्थली ; महान संगीतज्ञ पद्मविभूषण पं. जसराज के पैतृक ग्राम पिलीमंदौरी ; पुरातात्विक स्थल सिंधु घाटी की सभ्यता खनन कैम्प स्थल का भी भ्रमण कराया गया जहां पहुंचकर एनएसएस स्वयंसेवक अत्यंत आनंदित एवं रोमांचित हुए।
० रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश :
रैली के चतुर्थ दिवस 19 अक्टूबर को सभी प्रांत के स्वयंसेवकों द्वारा एक साथ मिलकर विविध वेष -भूषा में शिविर ग्राम भट्ठू मंडी में रैली निकालकर नशामुक्ति से संबधित प्रेरक उद्बोधन , नारा एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया ।
० छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति को मिला विशेष सम्मान :
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत की गई लोक गीतों पर आधारित नृत्य को एकता शिविर के प्रतिभागी समस्त अधिकारी व शिविरार्थियों द्वारा विशेष रूप से पसंद किया गया एवं सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की एवं छ.ग. की प्रतिभागियों को स्वर्ण मंडित मेडल से उत्कृष्ठता सम्मान दिया गया वहीं नेतृत्वकर्ता भोजराम पटेल को उत्कृष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप मे अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया । श्री पटेल द्वारा तात्कालिक अपने हाथों निर्मित विवेकानंदजी का व्यवस्थापक एवं आयोजकों को भेट किया गया । कार्यक्रम प्रस्तुति पश्चात पूरा परिसर “छत्तीसगढ़िया – सबले बढ़िया ” नारा से गुंजता रहा ।
० शिविर में आमंत्रित विशेष वक्ताओं का प्रेरक उद्बोधन सम्पन्न
किया
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर में हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल , राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ.दिनेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, उप जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद सहित मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर प्राचार्य श्रीमती नेहा भाटिया एनएसएस जिला समन्वयक रोहताश जी सहित प्रतिदिन फतेहाबाद जिला के गणमान्य जन एवं प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि शिविर स्थल पहुंचकर प्रेरक एवं प्रेरणास्पद उद्बोधन से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए एकता का संदेश दिये।
० इन स्वयंसेवकों ने प्रतियोगिताओं में निभायी सहभागिता :
राष्ट्रीय एकता शिविर में स्वयंसेवकों ने विविध प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभायी जिसमें कु. मिमांसा बरिहा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) ने
नारा लेखन, पहेली एवं क्रॉसवर्ड, पोस्टर निर्माण, रंगोली ,गायन प्रतियोगिता, एकल नृत्य में तथा कु. माही गुप्ता (रायगढ़) ने नारा लेखन, पोस्टर निर्माण, समूह नृत्य में एवं कु. प्रिंसी यादव (सक्ती) ने कबाड़ से जुगाड़ प्रति. एवं समूह नृत्य , कुमारी सुनैना (जांजगीर-चांपा) ने एकल नृत्य, कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता भाषण, नारा लेखन में भाग लिया ; वोपी कुमार चंद्रा (सक्ती) ने नारा लेखन प्रति. , पोस्टर निर्माण, नागेश पटेल (रायगढ़)ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, परेड प्रदर्शन, भाषण , हिमांशु कर्ष (जांजगीर-चांपा) ने पोस्टर निर्माण एवं युवराज रत्नेश (सारंगढ़-बिलाईगढ़) ने
खेल प्रतियोगिता (रस्साकशी) में पुरस्कार जीता वहीं सभी स्वयं सेवकों ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ठता का गोल्ड मेडल जीता ।
० रा.से.यो. परिवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए दी बधाई
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविन्द्र कौर चौबे जिला संगठक प्रो.संतोष नायक (रायगढ़) , सोमेश घीतोड़े (सक्ती) , डॉ. पुष्पा सिंह (जांजगीर-चांपा) डॉ. लोकेश्वर सिंह पटेल (सारंगढ़) में एनएसएस स्वयंसेवकों की एनआईसी में बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 5, 2026धनतेरस पर संशोधित आदेश जारी करें सरकार-शेख कलीमुल्लाह
RAIGARHNovember 5, 2026शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया
RAIGARHNovember 5, 2026डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 से पेंशनरों को मिलेगी बड़ी सुविधा,घर बैठे मोबाइल से जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण- पत्र
RAIGARHNovember 5, 2026रेलवे मालगोदाम श्रमिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
