नजूल भूमि पर व्यावसायिक अतिक्रमण कर अवैध निर्माण की शिकायत, जांच एवं कार्रवाई की मांग

रायगढ़। शासकीय भूमि पर व्यवसायिक अतिक्रमण कर अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम आयुक्त के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कृपाशंकर यादव उर्फ पप्पू यादव के द्वारा मेन रोड बाईपास अटल चौक से पहले वी आई पी होटल के पास शासकीय नजुल भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।संबंधित क्षेत्र में शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक उपयोग से जुड़े स्थान को लेकर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, ताकि शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थल निरीक्षण कराने तथा जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
अब इस मामले में नगर निगम की जांच एवं प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *