रायगढ,गोवर्धनपुर शासकीय प्राथमिक शाला गोवर्धनपुर में बच्चों में पुस्तकों के प्रति प्रेम विकसित करने और पढ़ने की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कहानी मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कहानी मेले के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ ज्ञान, नैतिक शिक्षा और रचनात्मकता से जुड़ने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहानी पढ़ने के महत्व के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि कहानियां बच्चों की कल्पनाशक्ति, भाषा कौशल, विचार क्षमता और नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर शिक्षिका रीता श्रीवास्तव ने प्रतिभागी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कहानी मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही अन्य बच्चों को भी भविष्य में ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहानी मेले को रोचक और ज्ञानवर्धक बताया। विद्यार्थियों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में भाग लेने की इच्छा जताई। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।
कहानी मेले के सफल आयोजन से बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने, पढ़ने की आदत विकसित करने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 5, 2026धनतेरस पर संशोधित आदेश जारी करें सरकार-शेख कलीमुल्लाह
RAIGARHNovember 5, 2026शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सीखी विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया
RAIGARHNovember 5, 2026डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 से पेंशनरों को मिलेगी बड़ी सुविधा,घर बैठे मोबाइल से जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण- पत्र
RAIGARHNovember 5, 2026रेलवे मालगोदाम श्रमिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
