पुटकापुरी, 06 अक्टूबर 2026। वर्तमान समय में तेजी से बदलती तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने की दिशा में Deepak Computer Academy, Putkapuri द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई। AISECT AI Literacy Mission एवं Kaushal Vikas Yatra–2026 के अंतर्गत पुटकापुरी एवं जातरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को Artificial Intelligence, Digital Technology, Computer Education, Skill Development एवं भविष्य के Career Opportunities के बारे में सरल एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप Digital एवं Employability Skills विकसित करने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर Deepak Computer Academy, Putkapuri के संरक्षक श्री लक्ष्मीकांत पटेल ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुटकापुरी की प्राचार्य सुश्री सुषमा Xalxo एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जातरी के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र शर्मा का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और AI एवं कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 6, 2026ग्राम तरकेला में आयोजित हुआ ग्रामीण सूचना केंद्र, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली पर्व से पहले महिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की राशि
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण
RAIGARHNovember 6, 2026धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट,मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग,सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर
