सेवा की कहानी :छात्रवृत्ति ने आसन की श्रमिक परिवार के बच्चों की पढ़ाई आर्थिक परेशानी के बीच नैनीहाल छात्रवृत्ति योजना बनी सहारा अनसूइया महंत के बच्चों की शिक्षा जारी

रायगढ़, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहारा बन रही है। रायगढ़ की अनुसुइया महंत के बच्चों को भी योजना के तहत छात्रवृत्ति मिली, जिससे आर्थिक परेशानी के बीच उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली।
पहले श्रमिक परिवार से होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और स्कूल से जुड़े खर्च उठाना परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण था। अनुसुइया के बच्चे कक्षा 8वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं। अनुसुइया ने श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया। पात्रता पूरी होने के बाद बच्चों को योजना का लाभ मिला और छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई। अब छात्रवृत्ति मिलने से बच्चों की शिक्षा से जुड़े खर्च में परिवार को आर्थिक सहयोग मिला और उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखने में मदद मिली। अनुसुइया ने बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पात्र बच्चों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कक्षा पहली से 12वीं तथा उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *