सेवा संकल्प अभियान के तहत समकेरा में स्वच्छता अभियान,ग्रामीण ने किया श्रमदान सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ कचरा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक

रायगढ़, 25 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी से स्वच्छता गतिविधियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत तमनार की ग्राम पंचायत समकेरा में स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और श्रमदान कर स्वच्छ गांव के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई।
स्वच्छता गतिविधि के दौरान गांव के सार्वजनिक स्थल से कचरे की सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को गीले और सूखे कचरे सहित अन्य कचरे को अलग-अलग रखने तथा उसके उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में ग्रामीणों की सहभागिता ने स्वच्छता को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया। ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता, जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। समकेरा में आयोजित यह स्वच्छता अभियान भी इसी सेवा भावना का हिस्सा रहा, जिसमें ग्रामीणों ने स्वयं आगे आकर गांव की स्वच्छता में योगदान दिया।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *