🚨 चोरी के माल की खपत और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई*रायगढ़, 25 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी के माल की खरीद-बिक्री एवं खपत पर रोक लगाने के उद्देश्य से अवैध कबाड़ के परिवहन और क्रय-विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस ने पीपरमार चौक स्थित कबाड़ दुकान में रेड कार्रवाई कर करीब 800 किलोग्राम लोहे एवं टीन का कबाड़ तथा पिकअप वाहन जब्त किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा क्षेत्र में अवैध कबाड़ के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर निगरानी रखने के लिए मुखबिर तैनात किए गए हैं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मनतोष यादव नामक व्यक्ति पीपरमार चौक में कबाड़ दुकान संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और कबाड़ दुकान में रेड कार्रवाई की। मौके पर एक व्यक्ति लोहे एवं टीन के सामान के साथ मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम मनतोष यादव पिता स्व. सदर राम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी नीचेपारा धरमजयगढ़, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ बताया। पुलिस ने दुकान की जांच की तो करीब 500 किलोग्राम लोहे एवं टीन का स्क्रैप तथा पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AB 6317 में लोड करीब 300 किलोग्राम स्क्रैप मिला। पुलिस ने कुल करीब 800 किलोग्राम लोहे-टीन का कबाड़, कीमत लगभग 50 हजार रुपये तथा पिकअप वाहन कीमत करीब 5 लाख रुपये जब्त कर अनावेदक के विरुद्ध धारा 35(क-ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र वर्मा, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू एवं आरक्षक ललित राठिया शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 6, 2026ग्राम तरकेला में आयोजित हुआ ग्रामीण सूचना केंद्र, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली पर्व से पहले महिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की राशि
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण
RAIGARHNovember 6, 2026धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट,मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग,सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर
