प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को देखने एवं सुनने में छत्तीसगढ़ प्रदेश में रायगढ़ जिला विगत छह माह से लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धी भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, सक्रियता एवं सामूहिक प्रयासों का गौरवपूर्ण परिणाम है।
रायगढ़ के माननीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के मार्गदर्शन, जिला प्रभारी आदरणीय श्री प्रशांत सिंह ठाकुर जी के दिशा-निर्देश तथा भाजपा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान जी के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ जिले ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कुशा भाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित ,भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सम्पूर्ण
छत्तीसगढ से भाजपा ओबीसी मोर्चा कै प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। इस बैठक में विशेष रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमरपाल मौर्य, केन्द्रीय मंत्री माननीय तोखन साहू ,भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू सहित प्रदेश माजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।रायगढ जिले के महत्वपूर्ण उपलब्धि में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री अमर पाल मौर्य जी द्वारा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू जी को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ से जिलाध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू,जिला महामंत्री श्री जितेन्द्र निषाद, श्री जगन्नाथ प्रधान, जिला उपाध्यक्ष श्री नेत्रानंद पटेल, श्री खेम कुमार साहू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू ने कहा कि
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उन सभी समर्पित साथियों का सम्मान है, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह उपलब्धि रायगढ़ जिला भाजपा के संगठनात्मक समर्पण, एकजुटता और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है l
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ के अध्यक्ष मनोरंजन साहू को पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं शुभ चिंतकों ने बधाई दी है।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 20, 20263 दिसंबर को मनाया जाएगा अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस,खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
RAIGARHNovember 20, 2026अटल आरोग्य लैब से 32 हजार से अधिक मरीजों को मिला लाभ, 134 प्रकार की जांच सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंन्द्रो तक पहुंच रही आधुनिक सुविधा
RAIGARHNovember 20, 2026अवैध धन भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी निगरानी, जिले में अब तक 01हजार 876 क्विंटल धान जप्त
RAIGARHNovember 20, 2026पुसौर में विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
