🚨 साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई
🚨 अधिक मुनाफे और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर गांव की महिलाओं से वसूली थी लाखों रुपये की रकम
🚨 आरोपिया अपनी बेटी मेनका के साथ मिलकर महिलाओं को निवेश के लिए करती थी प्रेरित *रायगढ़, 17 नवंबर 2026* । शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना रायगढ़ ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला मीरा सोनवानी (57 वर्ष), निवासी ग्राम जतरी, थाना पुसौर, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां है। आरोप है कि मीरा सोनवानी अपनी बेटी के साथ मिलकर ग्राम जतरी की महिलाओं को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का झांसा देती थी और उनसे रकम लेकर जमा कराने में सहयोग करती थी। इसके एवज में मुख्य आरोपी मेनका सारथी उसे 10000, 5000 रुपये दिया करती थी। मामले में संलिप्तता सामने आने पर साइबर थाना पुलिस ने आज आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी हारा बाई निषाद (36 वर्ष) सहित गांव की अन्य महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम जतरी की मेनका सारथी, जिसका विवाह ग्राम बरतुंगा, जिला सक्ती निवासी अक्षय सारथी से हुआ है, अपने मायके आने पर महिलाओं को बताती थी कि वह और उसका पति शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उसने महिलाओं को विश्वास में लेकर अपने बताए अनुसार रकम निवेश करने पर कम समय में मोटा मुनाफा मिलने और रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। यहां तक कहा गया कि यदि रकम दोगुनी नहीं हुई तो वह और उसका पति अपनी गारंटी पर दोगुनी रकम वापस दिलाएंगे। इस झांसे में आकर गांव की कई महिलाओं ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम देना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार 06 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच हारा बाई निषाद से 17 लाख 53 हजार रुपये, तथा अन्य महिलाओं से निवेश के नाम पर कुल 70 लाख 77 हजार 901 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई। शुरुआत में मेनका सारथी द्वारा कुछ निवेशकों को मुनाफे की रकम लौटाकर उनका विश्वास जीता गया, लेकिन बाद में महिलाओं को न तो मुनाफा दिया गया और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई। पीड़ित महिलाओं द्वारा रकम वापस मांगने पर पता चला कि उनकी राशि शेयर मार्केट में निवेश करने के बजाय निजी उपयोग में ली गई है। रकम लौटाने से इनकार करने के साथ शिकायत करने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। कई महिलाओं ने दूसरे बैंकों से ऋण लेकर निवेश के लिए रकम दी थी, जिन्हें बाद में स्वयं ऋण की किस्तें चुकानी पड़ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। जांच में बैंक खातों के लेनदेन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 22 जुलाई 2026 को थाना साइबर में अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मेनका सारथी, उसके पति अक्षय सारथी एवं मीरा सोनवानी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़ित महिलाओं एवं आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई, जिसमें आरोपी महिला के तीन अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला। बैंक ट्रांजेक्शन, पीड़ितों के बयान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जिला सक्ती के ग्राम बरतुंगा में दबिश देकर 06 अक्टूबर को मुख्य आरोपी मेनका सारथी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मेनका सारथी ने बताया कि पूर्व में रायगढ़ के ढिमरापुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने के दौरान उसकी पहचान मिनकेतन सिदार से हुई थी। पुलिस जांच में मिनकेतन सिदार की भूमिका भी सामने आई, जिस पर निवेश के नाम पर लोगों से रकम लेने की योजना बनाने का आरोप है। आरोपी मिनकेतन सिदार पिता ब्रह्मा सिदार उम्र 40 साल निवासी आमगांव थाना तमनार तथ आरोपी अक्षय सारथी को साइबर थाने की पुलिस ने तमनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार आरोपिया मीरा सोनवानी की लगातार पतासाजी कर रही थी। पूर्व में दी गई दबिश के दौरान आरोपी महिला नहीं मिली थी। आज मुखबिर से मिली सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने ग्राम जतरी में दबिश देकर *मीरा सोनवानी पति स्वर्गीय महेंद्र कुमार सोनवानी (57 वर्ष), निवासी ग्राम जतरी, थाना पुसौर* को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर अपराध में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है, आरोपिया से उसके बैंक खाता की जानकारी जब्त की गई है और उसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना जारी है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : "शेयर मार्केट में कम समय में रकम दोगुनी करने अथवा निश्चित और असामान्य मुनाफा देने का दावा करने वाली निवेश योजनाओं से सावधान रहें। अपनी मेहनत की कमाई किसी अनजान व्यक्ति के भरोसे या बिना वैधानिक जांच के निवेश न करें। आर्थिक धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। रायगढ़ पुलिस आर्थिक अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।"
गिरफ्तार आरोपी –
मीरा सोनवानी पति स्वर्गीय महेंद्र कुमार सोनवानी, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम जतरी, थाना पुसौर, जिला रायगढ़। संपूर्ण कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक संजय नाग एवं हमराह साइबर थाना स्टाफ द्वारा की गई।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 19, 2026फाइलेरिया संक्रमण की पहचान के लिए 60 गांव में विशेष जांच अभियान, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें
RAIGARHNovember 19, 2026आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
RAIGARHNovember 19, 2026बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा
RAIGARHNovember 19, 2026कोतरारोड पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजमुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
