🚨 सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर मचा रहा था दहशत, पूंजीपथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया गिरफ्तार
🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी*रायगढ़, 13 नवंबर* । दिनांक 12.11.2026 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम सराईपाली की बीच बस्ती में तलवार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सराईपाली बीच बस्ती में दिलीप सिदार नामक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर खुलेआम लहरा रहा है तथा आम लोगों को गाली-गलौज कर डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने गांव में युवक की पतासाजी करते हुए उसे तालाब के पास तलवार लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार जब्त की। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी दिलीप सिदार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से *आरोपी दिलीप सिंह सिदार पिता ईश्वर प्रसाद उम्र 32 वर्ष सा0 सराईपाली थाना पूंजीपथरा* जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रशिक्षु ऊपरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक नरेंद्र पैंकरा, विक्रांत भगत एवं सुरेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *“सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय और दहशत का माहौल निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जिले में कानून-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”*
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 19, 2026फाइलेरिया संक्रमण की पहचान के लिए 60 गांव में विशेष जांच अभियान, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें
RAIGARHNovember 19, 2026आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
RAIGARHNovember 19, 2026बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा
RAIGARHNovember 19, 2026कोतरारोड पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजमुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
