बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल के दिनों की पुरानी रंजिश को लेकर मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के कठित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले स्नैपचैट कॉल कर छात्र को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया और कोनी घाट ले जाकर जमकर मारपीट की। हमले में छात्र के सिर पर चोट आई है।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित अरिहंत दीक्षित जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र है। वह इन दिनों अपने घर बिलासपुर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित पहले डीएवी स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। इसी दौरान हुई एक घटना को लेकर आरोपियों के मन में पुरानी नाराजगी थी।
स्नैपचैट कॉल कर मिलने बुलाया
पीड़ित के मुताबिक, स्कूल के दिनों में टोपी खींचने और शिक्षकों से शिकायत करने की बात को लेकर आरोपियों के मन में खुन्नस थी। इसी रंजिश के चलते कृतिक मिश्रा ने स्नैपचैट पर कॉल कर अरिहंत को मिलने के लिए बुलाया। अरिहंत जब हीरो शोरूम के पास पहुंचा तो वहां कृतिक मिश्रा, सिद्धी विनायक और आदित्य सरकार मौजूद थे।
कार में बैठाकर कोनी घाट ले गए
आरोप है कि तीनों ने अरिहंत का हाथ पकड़कर उसे जबरन आई-20 कार में बैठा लिया। इसके बाद कार के दरवाजे लॉक कर उसे कोनी घाट के नीचे ले गए। वहां आरोपियों ने लात-घूंसों और कड़े से उसकी पिटाई की। हमले में उसके सिर पर चोट आई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
टना के बाद पीड़ित ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई और मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 19, 2026फाइलेरिया संक्रमण की पहचान के लिए 60 गांव में विशेष जांच अभियान, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें
RAIGARHNovember 19, 2026आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
RAIGARHNovember 19, 2026बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा
RAIGARHNovember 19, 2026कोतरारोड पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजमुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
