🚨 दोस्त के साथ मुर्गा खरीदने गया था युवक, गाली-गलौज के बाद दुकानदार ने किया हमला
🚨 तमनार पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा *रायगढ़, 30 अक्टूबर* । तमनार के ग्राम कठरापाली में मुर्गा जल्दी देने की बात पर हुए विवाद में दुकानदार ने मुर्गा काटने वाले लोहे के कत्ते से युवक के पैर पर वार कर उसे घायल कर दिया। मामले में तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन सोनी पिता श्रवण सोनी उम्र 62 वर्ष सा० कठरापाली थाना तमनार के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कठरापाली निवासी मुकेश रात्रे पिता बिहारी लाल रात्रे, उम्र 19 वर्ष, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे अपने दोस्त मुकेश पैकरा के साथ गांव में कृष्णा सोनी की मुर्गा दुकान पर मुर्गा खरीदने गया था। इस दौरान मुर्गा जल्दी देने की बात कहने पर दुकान में मुर्गा काटने का काम करने वाले अर्जुन सोनी ने नाराज होकर युवक से गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान मुकेश रात्रे जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी ने मुर्गा काटने वाले लोहे के कत्ते से उसके बाएं पैर के तलवे पर वार कर चोट पहुंचाई। घटना के संबंध में प्रार्थी ने दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई। तमनार पुलिस ने आहत का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अर्जुन सोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 7, 2026अवैध महुआ शराब के परिवहन पर जूट मिल पुलिस की कार्रवाई, ग्राम लहंगापाली में अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
RAIGARHNovember 7, 2026मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में
RAIGARHNovember 7, 2026“ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानी सागर और कोतरारोड के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ो पर रेड
RAIGARHNovember 6, 2026ग्राम तरकेला में आयोजित हुआ ग्रामीण सूचना केंद्र, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
