चक्रधर समारोह की दसवीं कड़ी मे सियाधेस म्यूजिक  बैंड की शानदार प्रस्तुति

आयुष नामदेव की सुरमयी आवाज से गूंजा रामलीला मैदान

रायगढ़, 23 सितम्बर 2026/ रामलीला मैदान में आयोजित 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की दसवीं कड़ी में आज संगीत की शानदार महफिल सजी। आयुष नामदेव ने अपने सियाधेश म्यूजिक बैंड, रायपुर के साथ मंच पर शानदार प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं को सुरों से सराबोर कर दिया। उनकी सुमधुर आवाज और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति पर रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
आयुष नामदेव इंडियन आइडल में अपनी पहचान बनाने के साथ ही कई म्यूजिक एल्बम का हिस्सा रह चुके हैं। विभिन्न विधाओं के गीतों को अपनी आवाज में ढालने में माहिर आयुष ने छत्तीसगढ़ के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी गायकी का हुनर दिखाया है। उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। आयुष नामदेव और सियाधेश म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति ने समारोह की शाम में संगीत के विविध रंग भर दिए।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *