🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में विशेष अभियान तेज, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वारंटियों की धरपकड़ *रायगढ़, 25 अक्टूबर 2026।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान *“ऑपरेशन क्लीन हंट”* के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए *15 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।* अभियान के तहत थाना चक्रधरनगर की टीम ने 05, थाना खरसिया की टीम ने 03 तथा थाना पूंजीपथरा की टीम ने 02 स्थायी वारंटियों को पकड़ा। इसके अतिरिक्त थाना कापू, कोतरारोड, धरमजयगढ़, पुसौर एवं चौकी खरसिया की टीमों ने एक-एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। गौरतलब हो कि स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं सभी राजपत्रित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों की सूची तैयार कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मृत और जेल में निरूद्ध वारंटियों के नियमानुसार तामिली प्रक्रिया अपनायी गई है । रायगढ़ पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ के लिए चरणबद्ध रणनीति अपनाई जा रही है। इसके तहत पहले ऐसे फरार वारंटियों को टार्गेट किया जा रहा है जो संबंधित थाना क्षेत्र, फिर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों, इसके बाद राज्य के भीतर तथा राज्य के बाहर फरार वारंटियों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इन 15 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया
- विकास यादव, पिता भवानी यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाइन पुरानी बस्ती, खरसिया, चौकी खरसिया।
- 17 वर्षीय बालक, निवासी तुर्रापारा, थाना धरमजयगढ़।
- श्रीमती बिमला देवी महंत, पति बलीदामस महंत, निवासी शंकरपाली, थाना पुसौर।
- सुरेश कुमार पटेल, पिता बृजलाल पटेल, निवासी बरपाली, थाना कोतरारोड।
- लोकनाथ उर्फ विक्की तिवारी, पिता दिगम्बर तिवारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी लोधिया, थाना खरसिया।
- अशोक राठिया उर्फ ननकी, पिता लालसाय राठिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी कुनकुनी, थाना खरसिया।
- अनिल नट, पिता सुन्दरलाल नट, उम्र 30 वर्ष, निवासी टिगतपुर।
- जनक राम खुटे, पिता शंकर खुटे, उम्र 32 वर्ष, निवासी छुहीपाली, थाना चक्रधरनगर।
- सुरेश दास, पिता नीलकंठ महंत, उम्र 36 वर्ष, निवासी मिठ्ठुमुड़ा, राजीव गांधी नगर, थाना जूटमिल।
- श्रीमती किरण साहू, पति सागर साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंजरी प्लांट, थाना चक्रधरनगर।
- राजा सोनी, पिता फूलचंद सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजीव नगर कोतरारोड, थाना सिटी कोतवाली।
- बलदेव दास महंत, पिता महेत्तर दास महंत, उम्र 22 वर्ष, निवासी III कॉलोनी, अंबेडकर आवास, थाना चक्रधरनगर।
- बंधन राम मांझी, पिता सोनाऊ राम मांझी, उम्र 21 वर्ष, निवासी चैनपुर सेमरटिकरा, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा।
- गोविन्दा दिवाकर, पिता गणेश दिवाकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिंघल प्लांट कॉलोनी, थाना पूंजीपथरा।
- छोटेलाल यादव उर्फ भड्डू, पिता दया यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी लाखा, थाना सिटी कोतवाली।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी विशेष टीमें सक्रिय रहेंगी और जिले सहित अन्य स्थानों पर फरार वारंटियों की तलाश तेज की जाएगी।
रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून की प्रक्रिया से बचकर लंबे समय तक फरार रहना आसान नहीं होगा। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालयीन आदेशों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
Author Profile

Latest entries
RAIGARHNovember 6, 2026ग्राम तरकेला में आयोजित हुआ ग्रामीण सूचना केंद्र, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली पर्व से पहले महिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की राशि
RAIGARHNovember 6, 2026दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण
RAIGARHNovember 6, 2026धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट,मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग,सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर
