सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: वर्षों से फरार चल रहे 04 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किए गए पेश

सक्ती,पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में फरार वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में मिली सफलता सूचना के आधार पर पतासाजी कर लंबे समय से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना सक्ती पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा संबंधित वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर सभी चारों स्थायी वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार स्थायी वारंटियों का विवरण

  1. दिलीप केवट, उम्र 23 वर्ष
    पिता — शिवाजी केवट
    निवासी — ग्राम गनियारी, थाना करतला, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़।
  2. भूषण साहू, उम्र 30 वर्ष
    पिता — शिवनारायण साहू
    निवासी — वार्ड क्रमांक 03, बैगापारा, सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़।
  3. भोलाराम सारथी, उम्र 26 वर्ष
    पिता — हरिहर सारथी
    निवासी — वार्ड क्रमांक 18, स्टेशनपारा, सक्ती, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़।
  4. राजकुमार सिदार, उम्र 33 वर्ष
    पिता — बजरंग सिदार
    निवासी — वार्ड क्रमांक 14, हरेठी, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़।

फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए सक्ती पुलिस प्रतिबद्ध

थाना सक्ती पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है, ताकि न्यायालय द्वारा जारी वारंटों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। इसी अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सक्ती पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करने तथा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *