विजयदशमी के पावन अवसर पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि विधान से संपन्न हुई शस्त्र पूजा

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की शस्त्र पूजा, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति के लिए की मंगलकामना

सक्ती। विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर आज रक्षित केंद्र सक्ती में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजार्चना कर जिले की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए मंगलकामना की।

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसी पावन संदेश के साथ आयोजित शस्त्र पूजा में शस्त्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही पर्व के मूल संदेश को आत्मसात करते हुए समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

शस्त्र पूजा भारतीय परंपरा में शक्ति, साहस, कर्तव्य और धर्म की रक्षा का प्रतीक मानी जाती है। पुलिस बल के लिए यह अवसर अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण, आम नागरिकों की सुरक्षा तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी सक्ती लखन पटेल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सक्ती पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

संदेश: बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व विजयादशमी हम सभी को सत्य, न्याय, सद्भाव और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *