बाढ़ प्रभावितो के बीच पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, सुनी समस्याएं पड़ीगांव- सूरजगढ़ में किसानों और मछुआरों से की मुलाकात मुआवजा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिए निर्देश

रायगढ़, 4 अक्टूबर 2026/ महानदी में जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ से प्रभावित पुसौर तहसील के पड़ीगांव एवं सूरजगढ़-नवापाली पहुंचकर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित किसानों, मछुआरों और ग्रामीणों से चर्चा कर हुए नुकसान की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बाढ़ से फसल खराब होने वाले किसानों से चर्चा कर उनके नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने उन मछुआरों से भी मुलाकात की, जिनकी नाव बाढ़ में बह गई है। वित्त मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित किसानों, मछुआरों एवं अन्य ग्रामीणों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा सर्पदंश की स्थिति को देखते हुए एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी वित्त मंत्री को अवगत कराया। श्री चौधरी ने उनकी समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *