नमो सेवा -अनकही कहानी: सेजेस बड़े भंडार के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक पर दी प्रस्तुति

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026/ नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत सेजेस बड़े भंडार में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित जीवंत नाट्य की प्रस्तुति दी। साथ ही विद्यार्थियों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से समाज में सहयोग, जिम्मेदारी और सकारात्मक भागीदारी की आवश्यकता को रेखांकित किया। नुक्कड़ नाटक जैसी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ सामाजिक विषयों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *