ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

🚨 आरोपी से ₹2.50 लाख का गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध की गई एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई *रायगढ़, 28 अक्टूबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव में रेड कार्रवाई कर 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹2.50 लाख कीमत का गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छोटे देवगांव निवासी मोहन लाल गुप्ता अपने पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम छोटे देवगांव में दबिश दी। पहले संदेही के घर छापेमारी की गई, वहां संदेही नहीं मिला और फिर पुलिस ने संदेही को सड़क किनारे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहन लाल गुप्ता, पिता स्वर्गीय संतुराम गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे प्लास्टिक बोरे से गांजा के पांच पैकेट बरामद हुए। तौल कराने पर प्रत्येक पैकेट में 1.005 किलोग्राम गांजा, कुल 5.025 किलोग्राम, जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000 आंकी गई, पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। उक्त कार्रवाई एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार, एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक महेन्द्र खरे, रामनाथ बनर्जी, आरक्षक विशोप सिंह एवं आरक्षक हेमलाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
मोहन लाल गुप्ता, पिता स्वर्गीय संतुराम गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आमजन भी नशे के कारोबार से जुड़ी सूचनाएं पुलिस को दें।”*

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *