दीपावली पूर्व महंगाई भत्ता, एरियस एवं अन्य लंबित मांगों के लिए पेंशनर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन


रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़ के अध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि लगातार बढ़ती मंहगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है. विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी देकर सत्ता में आई विष्णु देव सरकार वादा खिलाफी कर रही है. मोदी की गारंटी लागू नहीं कर रही है इसलिए प्रदेश के पेंशनर्स व कर्मचारीयो को केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं दे रही है. वर्तमान में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है जबकि राज्य सरकार 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है. राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनरों का जनवरी 2026 से लंबित 2% महंगाई भत्ता लंबित है. दिवाली पूर्व महंगाई भत्ता व एरियर्स की घोषणा, पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा तथा अन्य लंबित मांगों के लिए दिनांक 22 अक्टूबर दिन गुरुवार समय 1.15 से 2.00 बजे कलेक्ट्रेट गेट रायगढ़ मे धरना प्रदर्शन कर अपने जायज मांगो की ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय महामंत्री विन्देश्वर राम रौतिया जिला शाखा पदाधिकारी बी पी घिल्ले,विष्णु यादव, आर एन साहू, के. के. स्वर्णकार, रवि गुप्ता, पी सी साहू,यु आर पटेल ए एल हिमधर, एस एल भगत, सुदर्शन उराव, रामगोपाल शुक्ला विनय मोहन ठेठवार, नीलमणि पाणिग्राही, गोकुल पटेल श्रीमती शारदा मिश्रा, विद्या बरेठ, निराकार चौहान, विद्याधर प्रधान के के एस ठाकुर आदि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेठी जिला पदाधिकारी डॉ माधुरी त्रिपाठी, विकास तिवारी,वेद प्रकाश अजगल्ले, कलीम बख्श, तुलाराम पटेल चंद्रशेखर मिश्रा विकास सिन्हा, जितेंद्र मिश्रा,दीपक सिंह आदि नेताओं ने सभी पेंशनर्स एवं कर्मचारीयो से धरना प्रदर्शन में शामिल होकर आवाज बुलंद करने की अपील की है.

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *