बिलासपुर में 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण 20 सितंबर को

बिलासपुर, 20 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर एवं जिला ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्योरुगी एवं द्वितीय राज्य स्तरीय पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार, 20 सितंबर को शाम 4:30 बजे इंदिरा स्टेडियम स्थित स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में आयोजित होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे, जबकि अध्यक्षता बिलासपुर विधायक धरमलाल कौशिक करेंगे। कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह एवं सुशांत शुक्ला अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ राज्य क्रीड़ा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर नगर निगम आयुक्त प्रवीण झा, फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर प्रिंस मंथिया तथा शिक्षाविद डॉ. ललित मारवाजी शामिल होंगे।

प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक विभिन्न आयु वर्गों—सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर पुरुष-महिला वर्ग—में आयोजित की गई। समापन समारोह में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Author Profile

EDITOR-PRAMOD YADAV
EDITOR-PRAMOD YADAV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *